Friday, March 13, 2026 |
Home » डाकिया बनेगा पोस्टपर्सन, संसदीय समिति ने नाम बदलने का दिया सुझाव

डाकिया बनेगा पोस्टपर्सन, संसदीय समिति ने नाम बदलने का दिया सुझाव

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली। सरकार पोस्टमैन (डाकिया) को नया नाम ‘पोस्टपर्सन’ देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति ने नाम परिवर्तन के बारे में यह सुझाव दिया है। डाक विभाग ने समिति को अपने जवाब में कहा है कि पोस्टमैन को पोस्टपर्सन का नाम देने का प्रस्ताव विचाराधीन है।’’ विभाग ने यह भी कहा है कि सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘डाकिया’ लिंग-निर्पेक्ष है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने डाक विभाग से पोस्टमैन को पोस्टपर्सन का नाम देने की सिफारिश की है। विभाग की अनुदान मांगों पर अपनी रिपोर्ट में समिति ने डाक विभाग में लोगों तक उनकी डाक पहुंचाने वालों वालों की नामावली बनाने की जरूरत है।



You may also like

Leave a Comment