Friday, April 18, 2025 |
Home » छह शहरों में किया जाएगा घर बनाने की नई तकनीक का प्रयोग

छह शहरों में किया जाएगा घर बनाने की नई तकनीक का प्रयोग

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। देश के छह शहरों को एक प्रायोगिक योजना के लिए चुना गया है। इस योजना के तहत नई तकनीक के इस्तेमाल से कम खर्च में अधिक टिकाऊ एवं आपदा-रोधी 1,000 मकान बनाए जाएंगे। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
निर्माण प्रौद्योगिकी भारत-2019 प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन के दौरान मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि तकनीक मूल्यांकन समिति ने 25 देशों की 32 नई प्रौद्योगिकियों एवं प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने वाले 54 संगठनों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि हल्के मकान से जुड़ी परियोजना (लाइट हाउस प्रोजेक्ट) के लिए छह शहरों को प्रयोग के केन्द्र के तौर पर चिन्हित किया गया है। ये शहर राजकोट (गुजरात), रांची (झारखंड), इंदौर (मध्यप्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु), अगरतला (त्रिपुरा) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। हैं।
मिश्रा ने कहा कि प्रौद्योगिकी को इन छह राज्यों के अलावा अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भी लागू किया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से देश के संवेदनशील इलाकों के मानचित्र की तीसरे संस्करण का हाल में विमोचन किया गया। इसको लेकर अधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहेंगे कि वह अपने शहरों में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ठीक ढंग से चीजों का आकलन कर लें।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH