कोटा। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. के.के. पारीक व कोटा के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गिरीश माथुर को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, ग्लासगो द्वारा फैलोशिप प्रदान की है।
हाड़ौती संभाग में यह फलोशिप अभी कोई भी डॉक्टर हासिल नहीं कर पाया है। रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स, ग्लासगो की ओर से दी जाने वाली इस फैलोशिप को एफआरसीपी (फैलोशिप ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस) कहते हैं। यह संस्थान दुनियाभर के फिजिशियंस को उनके एकेडमिक काम को देखते हुए यह सम्मान देती है। दोनों ही फिजिशियन को मेडिसीन में एकडेमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ. पारीक एसोसिएशन फिजिशियन आफॅ इण्डिया (आईपीआई) के नेशनल प्रसीडेंट है और डॉ. गिरीश माथुर इण्डियन कॉलेज आफॅ फिजिशियन (आईसीपी) के वाइस डीन है।
कोटा के दो डॉक्टरों को मिली फैलोशिप
289