Sunday, May 25, 2025 |
Home » कविता संग्रह अन्तर्दृष्टि का विमोचन

कविता संग्रह अन्तर्दृष्टि का विमोचन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मूर्धन्य पत्रकार, कवि और विश्लेषक श्याम सुन्दर आचार्य के कविता संग्रह अन्तर्दृष्टि का शुक्रवार को मानसरोवर के साकेत अस्पताल में विमोचन हुआ। वयोवृद्ध 81 वर्षीय श्याम आचार्य गम्भीर बीमारी से ग्रस्त हैं और इसी कारण अन्तर्दृष्टि का विमोचन अस्पताल प्रांगण में ही आयोजित किया गया गया। प्राकृत भारती अकादमी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के प्रकाशन के बारे में प्राकृत भारती के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डी.आर.मेहता ने कहा कि श्याम आचार्य के निकट संबंधी श्याम सुन्दर बिस्सा ने जब उन्हें बताया कि आचार्य गम्भीर रूप से बीमार हैं और उनकी लिखी ओजस्वी कविताएं अप्रकाशित रही हैं और पचास वर्षों से लिखी गई इन कविताओं को संग्रहित कर अल्प समय में इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का प्राकृत भारती ने फैसला किया। मेहता ने कहा कि प्राकृत भारती परिवार, आचार्यजी के परिवार और श्याम सुन्दर बिस्सा के अथक प्रयासों से ‘अन्तर्दृष्टिÓ का प्रकाशन और उसके बाद विमोचन सम्भव हो पाया। विमोचन के बाद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस.एस. बिस्सा ने पुस्तक में प्रकाशित आचार्य की कविताओं के कुछ अंश पढ़कर सुनाए।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH