Sunday, December 14, 2025 |
Home » एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दर 0.10 फीसदी घटाई

एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दर 0.10 फीसदी घटाई

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती कर दी है। जानकारी के अनुसार एचडीएफसी के ब्याज कटौती का फायदा नए के साथ मौजूदा ग्राहक भी उठा सकेंगे। यह कटौती नए कर्ज के साथ मौजूदा ऋण पर भी लागू होगी। इसके बाद बैंक का होम लोन सस्ता हो जाएगा और पहले की तुलना में कम श्वरूढ्ढ देनी पड़ेगी।

ये हैं नई ब्याज दरें: बैंक ने कहा कि 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर 8.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह 30 लाख से 75 लाख रुपए तक के कर्ज पर 8.85 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 75 लाख रुपए से अधिक के लोन पर क्रमश: 8.90 फीसदी ब्याज दर लागू होगी। अगर आप महिला ग्राहक हैं तो एचडीएफसी से 8.55 फीसदी ब्याज दर पर 30 लाख रुपए तक का होम लोन लिया जा सकता है। इसी तरह 30 लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर 8.80 फीसदी ब्याज देना होगा।

एसबीआई ने भी कम की ब्याज दरें: इससे पहले पिछले महीने जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक अपने अलग-अलग परिपक्वता अवधि के लोन पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती कर चुका है। साथ ही एसबीआई ने एक साल के कर्ज पर ब्याज दर को 8.45 फीसदी से कम करके 8.40 फीसदी कर दिया था।



You may also like

Leave a Comment