जयपुर। मार्बल और ग्रेनाईव व अन्य स्टोन्स के हितार्थ कार्यरत राष्ट्रीय संस्था फैडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्रीज (फिग्सी) के बेंगलुरु में संपन्न हुए चुनाव में पहली बार उत्तर भारत से जयपुर के स्टोन उद्यमी ईश्विन्दर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि फिग्सी पूर्व में ऑल इंडिया ग्रेनाइट एंड स्टोन एसोसिएशन के नाम से जाना जाता था। फिग्सी के प्रवक्ता महेश शर्मा ने बताया कि अभी तक फिग्सी के अध्यक्ष दक्षिण भारत से ही रहे हैं।ईश्विन्दर सिंह पूर्व में भी फिग्सी के उपाध्यक्ष और सचिव रह चुके हैं। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी,मनोज कुमार सिंह, जी.एम.हेंगडे (बेंगलुरु),सुनील अरोड़ा, महावीर सिंह राठौड़ (राजस्थान) से चुने गये हैं। महासचिव कृष्णा प्रसाद (बेंगलुरु) से चुने गये हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल दूबे, कमल खेतान, नरेश बंसल, लक्ष्मीकांत जैन, संजीव मोदी, अनुज मोदी, प्रदीप पारीक राजस्थान से और सुरेश पटेल व दीपक बंसल गुजरात से चुने गये हैं।
स्टोना-२०२० की घोषणा : फिग्सी के 8वें राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्विन्दर सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने स्टोना के १४वें संस्करण स्टोना-२०२० का आयोजन बेंगलुरु में आयोजित करने की औपचारिक घोषणा की।
