Friday, December 12, 2025 |
Home » आम्रपाली के अधूरे प्रॉजेक्ट्स पूरा करने के लिये एनबीसीसी को मिलेंगे ७.१६ करोड़ रुपये

आम्रपाली के अधूरे प्रॉजेक्ट्स पूरा करने के लिये एनबीसीसी को मिलेंगे ७.१६ करोड़ रुपये

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली
आम्रपाली मामले मेें सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला किया। इसमें अधूरे पड़े फ्लैट्स को पूरा करने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (हृक्चष्टष्ट) को फंड देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं आम्रपाली के डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स से मकान खरीददारों के 3 हजार करोड़ कैसे वसूले जाएंगे इसकी भी प्लानिंग की गई है।
बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री को आदेश दिया कि वह एनबीसीसी को फंड दे ताकि अधर में लटके हुए फ्लैट्स का काम हो सके। फिलहाल बेंच ने 7.16 करोड़ रुपये देने को कहा है। यह पैसा आम्रपाली ग्रुप ने ही सुप्रीम कोर्ट के पास जमा किया था। जिन दो प्रॉजेक्ट्स के लिए यह पैसा दिया जाएगा वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं।
साथ ही कोर्ट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटीज को एक स्पेशल सेल बनाने का आदेश दिया है। इन स्पेशल सेल का काम होगा कि ये नजर रखें कि लटका काम जल्दी पूरा हो रहा है या नहीं। यह सेल ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण घर खरीदारों को निर्माण कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) देगा।



You may also like

Leave a Comment